श्रीलंकाई टीम पर हमला करने वाले दंडित किए जाएंगे : जरदारी
बोगोलागामा मंगलवार को लाहौर में घटी इस दुर्घटना के बारे में चर्चा के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में जरदारी ने कहा है, "जांच में प्रगति हुई है और आतंकियों को हर हाल में बेनकाब किया जाएगा तथा उन्हें उचित सजा दी जाएगी।"
बयान में श्रीलंकाई विदेश मंत्री बोगोलागामा ने कहा कि हमले को लेकर पाकिस्तान ने जिस तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की है, वह सराहनीय है।
बयान के मुताबिक बोगोलागामा ने दोनों देशों के बीच के घनिष्ठ रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व स्थायित्व के लिए अच्छे रिश्ते जरूरी हैं।
जरदारी ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें कहा गया था कि लाहौर घटना द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं कर पाएगी। उन्होंने शांति और विकास को प्रोत्साहन देने के लिए श्रीलंका के साथ एक संयुक्त कार्य प्रणाली का आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications