भारत में ऑडी की बिक्री 95 प्रतिशत बढ़ी, फरवरी में बेचे 113 वाहन
जर्मन की कार बनाने वाली कंपनी फरवरी में 113 वाहन बेचकर पिछले वर्ष समान अवधि के 58 वोहनों की तुलना में 95 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
कंपनी ने भारतीय बाजार में अलग-अलग कीमतों वाले छह मॉडल पेश किए हैं। भारत में ऑडी कारों की कीमत 30 लाख से 1.5 करोड़ के बीच है।
कंपनी ने इस साल जनवरी में भी ऐसी ही वृद्धि दर्ज की थी। जनवरी में कंपनी ने 109 वाहन बेचे थे जो वर्ष 2008 की जनवरी माह के 56 की संख्या के करीब दोगुना था।
बिक्री में बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस साल भारतीय बाजार में नए मॉडल लांच करने के साथ नए शहरी क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बढ़ाएगी।
वर्तमान में ऑडी का डीलर नेटवर्क दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लुधियाना, चेन्नई, कोच्चि और कोलकाता तक फैला हुआ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications