' जय हो' कांग्रेस का बाजा बजा देगी : नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री बुधवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन भाग लेने के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्लमडॉग मिलियनेयर के गीत 'जय हो' से कांग्रस का जय नहीं होने वाला।
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालू कुछ वर्ष पूर्व तक पोथी-पतरा जलाने की बात करते थे और अब वे इसे अपने साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो जनता तय करेगी कि वे लालू गलत थे कि ये लालू गलत हैं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के बहुत लोग आज भी कोसी नदी में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद किसी तरह जीवन-बसर कर रहे हैं। आज भी उन्हें अपना घर नहीं मिल पाया है। जब उनका घर ही नहीं है तो वे लोग होली कैसे मनाएंगे। ऐसे में मैं भी होली नहीं मनाऊंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications