सेंसेक्स में 19 और निफ्टी में 23 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
इससे पहले बुधवार सुबह शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत मिली जुली रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 45.96 अंकों की बढ़त के साथ 8473.25 पर कारोबार की शुरुआत की जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 10.45 अंकों की गिरावट के साथ 2611.95 अंक पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 8501.46 अंकों के उच्चतम और 8373.24 अंकों के न्यूनतम स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी 2655.70 के उच्चतम और 2611.95 अंक के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 8.77 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 2648.36 अंकों पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 19.39 अंकों यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2990.17 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा जबकि बाकी के शेयरों में तेजी देखी गई। धातु क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.80 फीसदी की तेजी रही वहीं बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.50 फीसदी की गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications