नेपाल में माओवादी छापामार अपनी ही सरकार से हुए बागी
काठमांडू, 4 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के माओवादी छापामार अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बागी हो गए हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल के खिलाफ हो गई है।
पीएलए के प्रमुख नंद किशोर पुन पसांग ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा है कि नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन पीएलए के सेना में विलय संबंधी समझौते का उल्लंघन कर रहा है।
पसांग ने कहा, "देश में शांति प्रकिया को जारी रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि शांति प्रक्रिया का उल्लंघन होता है तो पीएलए में भी भर्ती शुरू हो जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में हुए शांति समझौते में नेपाल सेना और पीएलए इस बात पर राजी हुए थे कि दोनों ही नई भर्ती नहीं करेंगे।
दूसरी ओर नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रामिन्द्र छेत्री ने कहा है कि सेना शांति समझौते का उल्लंघन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना में केवल रिक्त पदों के लिए ही भर्तियां होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications