Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भोपाल वन विहार में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा

वन विहार से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर, 2008 से लेकर फरवरी, 2009 के बीच 82, 454 पर्यटक वन विहार घूमने आए। फरवरी, 2009 में पर्यटकों की कुल संख्या 15,919 रही, जो पिछले साल इसी अवधि में आए पर्यटकों की संख्या के मुकाबले 87 प्रतिशत अधिक है। इससे वन विहार को प्रवेश शुल्क से 425,350 रुपये की आय हुई।

वन विहार में पिछले पांच वर्षो में फरवरी माह के दौरान आने वाले सैलानियों की संख्या को देखा जाए तो इस वर्ष सैलानियों की संख्या ने रिकार्ड बनाया है। वन विहार के संचालक एस़ एस़ राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वन विहार के बारे में हो रहे प्रचार-प्रसार से सैलानियों को यहां के बारे में पता चला है। साथ ही साइकिलिंग, मॉर्निग वाक, बैट्री युक्त वाहन, कैफेटेरियन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ी हैं और भोपाल के बाहर से आने वाले लोग भी वन विहार घूमने आने लगे हैं। इस वजह से सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+