नेपाल यात्रा छोड़ स्वदेश लौटे राजपक्षे

काठमांडू/कोलंबो , 3 मार्च: पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले के बाद सुरक्षा कारणों के मद्देनजर श्रीलंकाई राष्ट्रपति मंहिदा राजपक्षे अपनी तीन दिन की नेपाल यात्रा को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।

राजपक्षे बुधवार को लुम्बिनी जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर मंगलवार को ही स्वदेश लौट रहे हैं। काठमांडू में श्रीलंका के दूतावास के अनुसार, "श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में हमले के बाद सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति मंगलवार को स्वदेश लौट रहे हैं।"

श्रीलंका ने पाकिस्तान में मंगलवार सुबह अपने देश की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को निशाना बनाकर किए गए हमले को 'भयावह' करार दिया है। श्रीलंका के विदेश सचिव पी. कोहाना ने कहा, " किसी खेल टीम को नृशंस तरीके से निशाना बनाया जाना भयावह है। खिलाड़ियों को निशाना बनाने की प्रवृत्ति में बदलाव लाया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पहली उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान से स्वदेश लाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि खिलाड़ियों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। क्रिकेटर देश की बहुमूल्य संपत्ति हैं। वे देश के गौरव और खुशी है।"

उन्होंने कहा, "मैंने पाकिस्तानी अधिकारियों से बात की है और उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।"

उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को गद्दाफी स्टेडियम ले जा रही बस पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी घायल हो गए। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।

घायल खिलाड़ियों में कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा, अजंथा मेंडिस, थिलान समरवीरा, और थारंग परनाविथाराना शामिल हैं। खबरों में कहा गया है कि आतंकवादी हमले में चामिंडा वास भी घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+