नेपालः पीएलए करेगा 12,000 लड़ाकों की भर्ती

पीएलए के प्रमुख नंद किशोर पुन पासंग ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीएलए में 12,000 अतिरिक्त लड़ाकों की बहाली की जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा, "हम मंगलवार से इस गुरिल्ला संगठन में अतिरिक्त छापामारों की बहाली शुरू करने जा रहे हैं।"
पीएलए ने 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के स्वस्थ युवाओं और युवतियों से इस संगठन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने सेना द्वारा नई भर्तियों पर रोक लगाने से इंकार की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता में यह फैसला लिया गया था कि दोनों संगठन नई भर्तियां नहीं करेंगे। वर्ष 2006 में दोनों के बीच एक शांति समझौते के तहत यह फैसला हुआ था। पिछले साल से सेना ने इस समझौते का उल्लंघन कर नई भर्तियां शुरू कर दीं। वैसे, सेना का तर्क है कि वह सिर्फ रिक्तियों को ही भर रही है।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रमिंद्र छेत्री ने बताया, "हम सिर्फ रिक्त पदों को ही भर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications