इराकः केमिकल अली को तीन बार मृत्युदंड

इस प्रकार अल-माजिद को तीसरी बार मौत की सज़ा सुनाई गई, इसके पहले दो अन्य मामलों में भी उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है।
माजिद को यह सज़ा वर्ष 1999 में शिया समुदाय पर किए गए हमले में भूमिका निभाने और प्रमुख शिया नेता अयातुल्लाह मोहम्मद अल-सद्र की हत्या का दोषी पाए जाने पर सुनाई गई।
गौरतलब है कि मोहम्मद अल-सद्र की हत्या के लिए उनके समर्थक सद्दाम हुसैन के शासनकाल के दौरान की खुफिया एजेंसी को जिम्मेदार ठहराते हैं। अल-माजिद उन दिनों खुफिया एजेंसी के प्रमुख थे।


Click it and Unblock the Notifications