गाजा पट्टी में मान्यता मिले: हमास
गाजा, 3 मार्च: फिलीस्तीनी संगठन हमास, गाजा पट्टी में शासक के रूप में मान्यता चाहता है उसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस संबंध में गुजारिश भी की है।
हमास ने यह बात गाजा के पुननिर्माण के लिए दान देने वाले देशों के एक सम्मेलन में की। हमास प्रवक्ता फवजी बरहूम ने कहा कि अगर दुनिया को फिलीस्तीनी जनता के हितों का ख्याल है तो उसे हमास को मान्यता देनी चाहिए।
गौरतलब है कि मिस्र के शर्म अल-शेख में शुरू हुए इस सम्मेलन में अमेरिका समेत दुनिया के 87 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications