प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से काम शुरू करेंगे

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को दक्षिण अफ़्रीकी देश बेनिन के राष्ट्रपति बोनी याई से मिलेंगे.
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को प्रधानमंत्री की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाइपास सर्जरी हुई थी.
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बेनिन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे और इस दौरान कई अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर होंगे.
अमूमन इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में आयोजित किए जाते हैं लेकिन ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री निवास में ही आयोजित किया जा रहा है.
ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री इससे पहले भी ज़रूरी कामकाज निपटाते रहे हैं लेकिन बेनिन के राष्ट्रपति से मुलाक़ात आधिकारिक तौर पर उनका पहला कार्यक्रम होगा.
सर्जरी के कारण प्रधानमंत्री संसद का सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे.
आम चुनाव सर पर हैं और माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के लिए आने वाले महीने काफ़ी थकान वाले हो सकते हैं.
ग़ौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने पहली बार 1990 में बाइपास सर्जरी करवाई थी और इसके बाद 2004 में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.


Click it and Unblock the Notifications