झारखंड में झामुमो का अलग मोर्चा

झामुमो के महासचिव दुलाल भुइया ने मंगलवार को अलग मोर्चा बनाने का ऐलान किया। दुलाल भुइया ने कहा कि वो वाम दलों और छोटे दलों की मदद से तीसरा मोर्चा तैयार करना चाहते हैं। इस मोर्चे के अंतर्गत भाकपा, माकपा, फारवर्ड ब्लॉक और छोटी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश होगी।
संप्रग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए झामुमो महासचिव ने कहा कि झारखंड में संप्रग का वजूद ही कहां है, जो उसके साथ संबंध रखा जाए। संप्रग के घटक दल एक छोटे से मसले पर फैसला लेने की हिम्मत नहीं रखते।
गौरतलब है कि झारखंड में मनमाफिक सरकार बनाने के झामुमो के प्रयासों को कांग्रेस और राजद से समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इससे यह पार्टी दोनों दलों से खफा है।


Click it and Unblock the Notifications