मुंबई, 3 मार्चः मंगलवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8583.06 अंकों पर खुला और करीब 10.15 बजे यह गिरावट के रुख के साथ 8523.29 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 8607.08 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी सूचकांक गिरावट के रुख के साथ 2672.15 पर खुला और लगभग इतने ही समय यह 2655.60 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी सोमवार को 2674.60 पर बंद हुआ था।