2010 में मंदी से उबरेगी भारतीय अर्व्यवस्था

वर्ष 2009 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए और कठिन होने जा रहा है। मूडीज इकानॉमिक डॉट काम की अर्थशास्त्री शेरमैन चान ने बताया "मुझे नहीं लगता कि राहत पैकेज अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए काफी है"। "पैकेज अर्थव्यवस्था में मंदी के प्रभाव को कम कर सकता है, भारत के संभवतः मार्च 2010 में उबरने की संभावना है"।
उन्होंने कहा कि यह साल पिछले साल के मुकाबले अधिक कठिन होगा। हमें 2010 की शुरुआत से पहले ठोस सुधार के कोई आसार नजर नहीं आते। सबसे पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बहाल होने की आवश्यकता है, तभी वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार आएगा।
उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 5.3 फीसदी रही, जो पाँच वर्षों में न्यूनतम है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में आर्थिक विकास दर 8.9 फीसदी थी।


Click it and Unblock the Notifications