बाटा स्टोर्स ने किराये में कमी

कंपनी के प्रबंध निदेशक मार्सेलो विलिग्राम ने कहा कि रियल एस्टेट में कीमतों की गिरावट के कारण हम प्रोपर्टी के मालिकों से किराए के पुनर्निर्धारण की मांग कर रहे थे।
अब तक कंपनी ने देश में चल रहे अपने 40 स्टोर्स के किराए के पुनर्निर्धारण में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि संशोधित किराया पूर्व राशि के मुकाबले 30 फीसदी कम है।
विलिग्राम ने कहा कि किराये में कमी को लेकर कुछ अन्य प्रोपर्टी मालिकों से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले एक साल के दौरान देश में चल रहे 40 छोटे स्टोर्स को बंद कर दिया है और वह अपने मध्यम तथा बड़े स्टोर्स पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
कंपनी के पास इस समय करीब 1,200 आउटलेट्स हैं और गत वर्ष उसका कारोबार 1,000 करोड़ रुपये का था।


Click it and Unblock the Notifications