60 लाख लोग करायेंगे लोकसभा चुनाव

N Gopalaswamy
नई दिल्ली, 3 मार्च: मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने सोमवार को राजधानी में चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की। इस दौरान गोपालास्‍वामी ने बताया कि 15वीं लोकसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव में 60 लाख से अधिक कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात होंगे।

देश भर में 71.4 करोड़ से अधिक मतदाता 16 अप्रैल से 13 मई के बीच पांच चरणों में अपने मतों का प्रयोग कर लोकसभा सदस्‍यों का चुनाव करेगे। मतों की गिनती 16 मई को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि नई लोकसभा का गठन दो जून के पहले तक हो जाएगा।

गोपालास्‍वामी ने मीडिया स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए देश भर में 40 लाख से अधिक कर्मचारियों और 21 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को 828,800 मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। यह संख्या वर्ष 2004 में तैनात किए गए कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या से 20 प्रतिशत अधिक है। इस बार कुल 13.6 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा।

उत्‍तर प्रदेश में पांच चरणों में मतदान

कार्यक्रम के मुताबिक नये परिसीमन के अंतर्गत जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में मतदान होगा, जबकि बिहार में चार चरणों में मतदान कराया जाएगा।

महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल में तीन चरणों मतदान होगा। आठ राज्यों आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, मणिपुर, उड़ीसा और पंजाब में दो चरणों में मतदान सम्पन्न होगा। बाकी 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक ही चरण में मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम

प्रथम चरण: 16 अप्रैल-आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप।

दूसरा चरण: 23 अप्रैल-आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, झारखंड।

तीसरा चरण: 30 अप्रैल-बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर-नागर हवेली और दमन-दीव।

चौथा चरण: 7 मई -बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली।

पांचवां चरण: 13 मई- हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पांडिचेरी।

मतगणना: 16 मई- मतगणना एवं परिणामों की घोषणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+