एआईजी को भारी घाटे से डाओ जोन्स 7000 अंकों से नीचे लुढ़का

न्यूयार्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख अमेरिकी कंपनी अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप इंक(एआईजी) को 62 अरब डॉलर के तिमाही नुकसान के बाद दुनिया भर में शेयरों की बिकवाली में आई तेजी के कारण डाओ जोन्स वर्ष 1997 के बाद पहली 7000 अंक से नीचे पहुंच गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंदी और वित्तीय संकट के लगातार गहराने से डाओ जोन्स के ब्लू-चिप शेयरों की कीमत अक्टूबर, 2007 से लेकर अब तक 50 फीसदी से अधिक घट चुकी है। अक्टूबर 2007 में डाओ जोन्स 14000 अंकों पर पहुंच गया था, पर इसके बाद इसके लुढ़कने का सिलसिला अभी तक नहीं थम पाया है। अमेरिकी शेयरों की कीमत 1997 के बाद न्यूतम स्तर पर पहुंच चुकी है।

डाओ सूचकांक में 4़2 फीसदी की गिरावट हुई और यह 7000 अंक से भी नीचे लुढ़ककर 6,763़29 अंकों पर पहुंच गया। इसके सूचकांक में 300 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। एआईजी को मौजूदा तिमाही में करीब 62 अरब डॉलर के भारी नुकसान से शेयरों के भाव गिरने का सिलसिला और तेज हो गया। वर्ष 2008 में इस कंपनी को 99़3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

नैसडैक के सूचकांक में भी 55 अंकों यानी चार फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है और यह 1322़85 अंकों पर पहुंच गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+