यूगांडा के फुटबालर की असम में मौत
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता की फुटबाल टीम जॉर्ज टेलीग्राफ के खिलाड़ी एलेक्स काटेटे की मंगलवार सुबह असम के सिलचर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यूगांडा के फुटबालर काटेटे 24 वर्ष के थे।
जॉर्ज टेलीग्राफ के प्रबंधक अंजन दत्ता ने बताया कि काटेटे ने सोमवार को ही भारत में अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में जॉर्ज टेलीग्राफ प्रतिद्वंद्वी लजांग स्पोर्ट्स क्लब के हाथों 2-1 से हार गया था।
उन्होंने बताया, "वह बहुत परेशान थे क्योंकि यह उनका पहला मैच था। सोमवार रात टीम की बैठक के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। मंगलवार तड़के दो बजे के आस-पास काटेटे के साथी ने बताया कि उनके सीने में दर्द हो रही है। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
प्रबंधक ने बताया कि काटेटे के शव को कोलकाता ले जाया जा रहा है और उनके परिवार के सदस्यों से सपंर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications