मौसम के बदले मिजाज, तीखे हुए तेवर
भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है और उसका रुख पहले से कहीं तीखा हो गया है। तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। यही कारण है कि अब धूप में आई तेजी ने झुलसाकर रख दिया है। मौसम विभाग इसकी वजह हवाओं का रुख पश्चिमी होना बता रहा है।
पिछले दो दिनों में मध्य प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट ली है। रात में जहां हलकी ठंडक जारी है वहीं दिन की धूप बेचैन कर देने वाली है। आलम यह है कि लोग दोपहर के वक्त घर से निकलने से कतराने लगे हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आऱ डी़ मेश्राम बताते है कि पिछले दो दिनों में हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है, जिसके चलते मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। हवाओं का उत्तरी रुख जहां मौसम में ठंडक लाता है वहीं पश्चिमी हवाएं मौसम को गरम बना देती हैं। वर्तमान में ऐसा ही कुछ हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम मंगलवार की ही तरह रहेगा। साथ में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। भोपाल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह इंदौर का अधिकतम तापमान 38़ 0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14़ 5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का अधिकतम तापमान 35़ 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications