मध्य प्रदेश के एक स्कूल में पकड़ी गई 2 बोरा नकल
इन दिनों प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं चल रही है। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डी़ आऱ कुर्रे ने शिवस्वरूप विद्या निकेतन में चल रही 10वीं की परीक्षा की सघन तलाशी ली तो उन्हें हर तरफ नकल की पर्ची और गाइडें नजर आईं। र्कुे ने आईएएनएस को बताया है कि उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नकल दे दें। इन नकलों को इकट्ठा किया गया तो वह दो बोरों में बड़ी मुश्किल से समा पाईं। नकल न फेकने के बाद जब उन्होंने तलाशी ली तो उन्हें सामूहिक नकल करते परीक्षार्थी मिले और उन्होंने 23 के खिलाफ सामूहिक नकल का प्रकरण बनाया।
एस़ डी़ एम़ र्कुे ने बताया है कि मंगलवार को 10वीं कक्षा का संस्कृत का पर्चा था, और वे विद्या निकेतन में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की प्रशासन को अनुशंसा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications