आईआईएम अहमदाबाद के छात्रों पर मंदी की मार
मंदी के चलते रोजगार बाजार के सिमटने का आलम यह है कि संस्थान में परास्नातक के अंतिम वर्ष के 50 छात्रों को अभी तक नौकरी का कोई प्रस्ताव नहीं मिल पाया है, जबकि परिसर में इस वर्ष के प्लेसमेंट सत्र को शुरू हुए पूरे सात दिन बीत चुके हैं।
आईआईएम-ए के अधिकारियों ने कहा कि पूर्व के वर्षो के विपरीत इस वर्ष भारत के इस प्रमुख प्रबंधन संस्थान के छात्रों के सामने रोजगार के उतने प्रस्ताव नहीं हैं और शुरुआती वेतन बहुत नीचे आ गया है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में देखा जा रहा कि इस बार छात्र उन कंपनियों के प्रस्ताव स्वीकार कर रहे हैं, जो पिछले वर्ष तक उनकी प्राथमिकता में दूसरे स्थान पर हुआ करती थीं।
एक वरिष्ठ प्राध्यापक ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि मैककिनसे, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और बूज एंड कंपनी जैसे कंसल्टिंग समूहों ने मंगलवार तक आईआईएम-ए के छात्रों की भर्ती की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications