प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का चुनाव लड़ने का आग्रह ठुकराया (लीड-1)

अपने सांसद भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में मंगलवार को पहुंची वाड्रा ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से मुलाकात की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया।

स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम.नकवी ने बैठक के बाद आईएएनएस को बताया, "हम सभी ने इस बार उन्हें प्रत्याशी के रूप में देखने की अपनी इच्छा जाहिर की। लेकिन वह मुस्कराईं और बोलीं कि इसके लिए अभी हम सभी को और इंतजार करना होगा।"

इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ संक्षिप्त बातचीत में वाड्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर उनका स्पष्ट विचार है।

प्रियंका ने कहा, "मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रही हूं। मैं यहां अपनी मां और भाई के संसदीय क्षेत्रों (रायबरेली व अमेठी) में स्थितियों को अनुकूल बनाने आई हूं ताकि उन्हें यहां कोई दिक्कत न हो।"

मंगलवार सुबह यहां पहुंची प्रियंका का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह पहले गौरीगंज गईं और वहां उन्होंने कांग्रेस सेवादल के एक शिविर के समापन समारोह में हिस्सा लिया।

इसके बाद उन्होंने अमेठी के मुंशीगंज में रायबरेली और अमेठी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कई स्तरों पर बैठकें की।

इन बैठकों से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+