लाहौर हमला : 4 संदिग्ध गिरफ्तार
जीओ टीवी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉडल टाउन पुलिस ने हमले के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से दो के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।
ज्ञात हो कि मंगलवार को जब श्रीलंकाई टीम का काफिला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की ओर जा रहा था, रास्ते में घात लगाए भारी हथियारों से लैश बंदूकधारियों ने काफिले पर हमला बोल दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और श्रीलंकाई टीम के कम से कम छह खिलाड़ी घायल हो गए।
उधर, पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर ने कहा कि मध्य लाहौर में किए गए इस हमले के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ है, जिन्होंने पिछले वर्ष मुंबई में हमले को अंजाम दिया था।
तासीर ने संवाददाताओं को बताया, "यह मुंबई हमले की तर्ज पर किया गया एक सुनियोजित हमला था। मैं मानता हूं कि दोनों घटनाओं में एक ही आतंकवादी शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications