तीसरा मोर्चा चुनाव बाद तय करेगा प्रधानमंत्री : टीडीपी

नायडू ने आंध्र प्रदेश में अपने चुनाव क्षेत्र से आईएएनएस को फोन पर बताया, "तीसरे मोर्चे के हम सभी लोग मिल कर चुनाव लड़ेंगे। हम बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं। हम इस बात की भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि चुनाव में हम कितनी सीटें जीत पाएंगे, लेकिन इतना तय है कि हम सरकार बनाने लायक एक स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लेंगे। हम अपने प्रधानमंत्री का चयन चुनाव बाद करेंगे।"

तीसरे मोर्चे में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), फारवार्ड ब्लॉक (एफबी), रिवल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), एआईएडीएमके, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) शामिल हैं।

नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता जद-एस के प्रमुख देवेगौड़ा द्वारा बेंगलुरू में तमकुर के पास 12 मार्च को आयोजित रैली में मौजूद रहेंगे। इसी रैली में तीसरे मोर्चे के गठन की औपचारिक घोषणा की जानी है।

टीडीपी नेता ने कहा कि इस गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में उनकी पार्टी को बहुत मजबूत स्थिति में ला दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+