लाहौर हमला : मुखर्जी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए पाक
मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को होटल से गद्दाफी स्टेडियम ले जा रही बस पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में छह खिलाड़ी घायल हो गए। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी भूमि पर आतंकवादियों के ठिकानों को पूरी तरह समाप्त करना होगा और साथ ही मंगलावार को हुए हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
मुखर्जी ने कहा, "मैं पाकिस्तान से आग्रह करता हूं कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान दूसरी ओर नहीं खींचे, लेकिन उसे साहस दिखाना होगा और आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह नष्ट करने के साथ हमालावरों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी होगी।"
मुखर्जी ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आया है, जिसका हल निकाला जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications