श्रीलंका उच्चायोग ने जारी किए घायल खिलाड़ियों के नाम
उच्चायोग के बयान में कहा गया है, "लाहौर में हुए आतंकवादी हमले में कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, सुरंगा लकमल और थिलिना तुषारा तथा सहायक कोच पॉल फारब्रेस को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा थिलन समरवीरा और थरंगा पारानाविताना को लाहौर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे खतरे से बाहर हैं।"
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद समरवीरा और पारानाविताना को स्टेडियम लाया गया और फिर पाकिस्तान सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई अड्डे भेज दिया गया। डॉक्टरों ने इन दो खिलाड़ियों को सफर की इजाजत दे दी है।
बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई टीम के अधिकांश खिलाड़ी लाहौर स्थित अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। यहीं से उन्हें स्वदेश भेजने का इंतजाम किया जाना है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निदेशक (आपरेशंस) जाकिर खान ने कहा है कि पीसीबी के साथ काम करने वाले एक डॉक्टर को एहतियात के तौर पर चोटिल खिलाड़ियों के साथ रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications