लाहौर हमला: 'मुंबई हमलावरों जैसे थे लाहौर के आतंकवादी' (लीड-1)
तासीर ने संवाददाताओं को बताया, "इस हमले को मुंबई के आतंकवादी हमलों की ही तरह सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। मुझे लगता है कि दोनों घटनाओं में एक ही तरह के आतंकवादी शामिल हैं।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई पर 26 नवंबर, 2008 में हुए हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में कहा कि श्रीलंकाई टीम को विशिष्ट दर्जे की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। श्रीलंकाई खिलाड़ी पूरी सुरक्षा के घेरे में थे नहीं तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
तासीर ने कहा, "बड़े पैमाने हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। हम हमलावरों का पीछा कर रहे हैं और हम उन्हें जल्द पकड़ लेंगे।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार है।
इस बीच श्रीलंका ने तत्काल अपनी टीम वापस बुला ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications