झारखंड में चुनाव लड़ने के लिए अलग मोर्चा बनाएगा झामुमो
पार्टी ने मंगलवार को यहां कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए अलग मोर्चा तैयार करेगी। झामुमो के महासचिव दुलाल भुइया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम वाम दलों और छोटे दलों की मदद से तीसरा मोर्चा तैयार करना चाहते हैं। हम भाकपा, माकपा, फारवर्ड ब्लॉक और छोटी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे।"
संप्रग के साथ गठजोड़ के बारे में पूछे जाने पर भुइया ने कहा, "झारखंड में संप्रग का वजूद ही कहां है, जो उसके साथ संबंध रखा जाए। संप्रग के घटक दल एक छोटे से मसले पर फैसला लेने की हिम्मत नहीं रखते। ऐसे में हम इसका हिस्सा कैसे बन सकते हैं ?" झारखंड में मनमाफिक सरकार बनाने के झामुमो के प्रयासों को कांग्रेस और राजद से समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इससे यह पार्टी दोनों दलों से खफा है।
विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी को तीसरा मोर्चा गठित करने में सफलता मिल गई तो राजग और संप्रग दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications