लाहौर हमला: श्रीलंकाई टीम जल्द लौटेगी स्वदेश

कोलंबो, 3 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में हमले के बाद खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पाकिस्तान से वापस बुलाने के कदम उठाए गए हैं।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुलीप मेंडिस ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम टीम को जल्द से जल्द से वापस बुलाने की हर संभव व्यवस्था कर रहे हैं। टीम मंगलवार को वतन लौट आएगी।"

उन्होंने बताया कि थिलन समरवीरा और थारंगा परनाविथराना स्टेडियम में दाखिल होते समय घायल हो गए।

मेंडिस ने बताया, "थारंगा को कंधे में गोली लगी है और अन्य खिलाड़ियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं लेकिन हम उन्हें जल्द से जल्द वापस बुलाने का प्रयास कर रहे हैं।"

श्रीलंका के विदेश मंत्री जैमिनी लोकुगे ने बताया कि स्टेडियम की ओर बढ़ रही टीम को निशाना बनाकर किए गए हमले में छह खिलाड़ी घायल हो गए।

मंत्री ने बताया, "हम इस घटना से बेहद चिंतित हैं। थिलान समरवीरा और टीम के सहायक कोच के अलावा अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। "

श्रीलंकाई टीम के उप कप्तान कुमार संगकारा ने लाहौर से एक स्थानीय रेडियो के साथ फोन से बातचीत में कहा, "सभी खिलाड़ी खतरे से बाहर हैं। चोटें गंभीर नहीं हैं और हम सभी सुरक्षित और ठीक हैं।"

श्रीलंकाई टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने के पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने लाहौर से उनकी पुत्रवधू को फोन करके बताया है कि हमले में उसके पैर में मामूली चोट आई है।

दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के प्रबंधक कुशील गुणसेकरा ने बताया कि मुरली ने अपने परिजनों को फोन कर अपने सकुशल होने की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया, "मुरली ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं लेकिन वह इतना सदमें में और निराश थे कि ज्यादा देर तक बात नहीं कर सके।"

गौरतलब है कि हमले के तुरंत बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+