एआईजी को भारी घाटे से कनाडाई शेयर बाजार लुढ़ककर न्यूनत स्तर पर
टोरंटो, 3 मार्च (आईएएनएस)। लगातार घाटे के दौर से गुजर रही शीर्ष अमेरिकी कंपनी अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप (एआईजी) को 61़7 अरब डॉलर के भारी तिमाही नुकसान से कनाडाई शेयर बाजार की सेहत और खराब हो गई है। शेयर बाजार लुढ़कर पिछले पांच वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है।
अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज(टीएसएक्स) में भी जारी रहा। अमेरिका में शेयरों की जोरदार बिकवाली की खबर का टीएसएक्स पर बुरा असर पड़ा और यहां भी बिकवाली ने तेज रफ्तार पकड़ ली। टीएसएक्स सूचकांक में 5़3 फीसदी की गिरावट हुई और यह लुढ़कर 7,687़51 अंकों के बिंदु पर पहुंच गया।
तेल की कीमतों में गिरावट की खबर ने भी टीएसएक्स सूचकांक पर असर डाला। इसके ऊर्जा शेयरों में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। ऊर्जा कंपनी एनकाना कॉर्प के शेयर की कीमत में 3़13 डॉलर की कमी आई, वहीं सनकोर इंक के शेयरों की कीमत में प्रति शेयर 2़ 71 डालर की गिरावट हुई।
वित्तीय शेयरों की कीमत में 4़ 45 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और स्कोशिया बैंक के शेयरों की कीमत में प्रति शेयर 1़ 68 फीसदी की गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications