आर्थिक मंदी: स्वदेश लौटेंगे 1 लाख भारतीय

आर्थिक मंदी पर अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने निकल कर आयी है। इसमें कहा गया है कि भारतीयों के अलावा करीब एक लाख चीनी भी अपने देश लौटेंगे। ऐसा होने पर सबसे ज्यादा असर यहां के प्रौद्योगिकी उद्योग पर होगा।
यही नहीं इतनी भारी संख्या में रिवर्स स्वीप होने पर भारत और चीन की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी।
हार्वर्ड और बर्केली यूनिवर्सिटी में हुए इस अध्ययन में कहा गया है कि इससे अमेरिका को भारी नुकसान होगा, जबकि बाकी देशों को फायदा पहुंचेगा। अध्ययन के मुताबिक अगले तीन से पांच साल में ऐसा होने की आशंका है।


Click it and Unblock the Notifications