आर्थिक मंदी अभी खत्म नहीं: चीन

इंटरनेट के माध्यम से लोगों से बात करते हुए जियाबाओ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चीन सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है।
जियाबाओ ने कहा कि वित्तीय संकट के कारण चीन के पूर्व तटीय इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों की अर्थव्यवस्था निर्यात व श्रम पर ही आधारित है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट प्रवासी श्रमिकों के लिए बेरोजगारी का कारण बन गई है। जियाबाओ ने बताया कि चीन ने भी एक राहत पैकेज की घोषणा की है। हालांकि कई और अहम कदम उठाने पर चर्चा चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications