लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से

EVM
नई दिल्ली, 2 मार्च: देश की पंद्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव आगामी 16 अप्रैल से 13 मई के बीच होंगे। यह घोषणा राष्‍ट्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को एक बैठक के बाद प्रेसवार्ता में की। इस घोषणा के बाद से देश भर में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 1 जून, 2009 को 14वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। लिहाजा नई लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव 16 अप्रेल से 13 मई के बीच कराये जाएंगे।

गोपालास्‍वामी ने बताया कि 16 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होंगे, जिसमें 124 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण के वोट 23 अप्रैल को पड़ेंगे, जिसमें 141 सीटों के लिए मतदान होगा।

उन्‍होंने आगे बताया कि तीसरे चरण में 30 अप्रैल को 107 सीटों के लिए मतदान होंगे, चौथे चरण में 7 मई को 85 सीटों के लिए मतदान होंगे। पांचवें चरण के मतदान 13 मई को होंगे, जिसमें 86 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

गोपालास्‍वामी ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद 16 मई को मतगणना शुरू होगी और मतगणना के अंत तक परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

निर्वाचन सदन में इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी, दोनों आयुक्त नवीन चावला और एसवाई कुरैशी तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने हिस्सा लिया।

इसके पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा एन गोपालस्वामी के बाद नवीन चावला का मुख्य चुनाव आयुक्त बनना तय हो गया है। गोपालस्वामी का कार्यकाल 20 अप्रैल तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+