Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक में आतंकी ठिकानों से अमेरिका चिंतित

Robert Gates
वाशिंगटन, 2 मार्च: पाकिस्‍तान के अलग-अलग इलाकों में स्थित विभिन्‍न आतंकवादी संगठनों के ठिकानों के प्रति अब अमेरिका चिंतित हो गया है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा है कि पाकिस्तान में तालिबान और अन्य आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकाने अफगानिस्तान में जारी अमेरिका के आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सबसे ज्यादा चिंता का कारण है।

रोबर्ट गेट्स ने कहा कि 1980 के दशक में जब अमेरिका और पाकिस्तान अफगान मुजाहिदीनों को सोवियत संघ की सेनाओं के खिलाफ समर्थन दे रहे थे, तब भी पाकिस्तान में ऐसे ही ठिकाने थे।

अमेरिका के एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्‍कार में गेट्स ने कहा कि जब तक आतंकवादियों के पास सुरक्षित ठिकाने रहेंगे तब तक हमें अफगानिस्तान में दिक्कते आती रहेंगी।

गेट्स ने आशंका जतायी कि पाकिस्तान की सीमा में सिर्फ अल कायदा और तालिबान के ही नहीं बल्कि गुल्बुद्दीन हिकमतयार के हकानी नेटवर्क और अन्य गुटों के ठिकाने भी हैं जो एक जुट होकर सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+