एनडीए में शामिल हुए अजीत सिंह

Ajit Singh
नई दिल्ली, 2 मार्च: लोक सभा चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी द्वारा राष्‍ट्रीय जंतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने पर जहां भाजपा में मायूसी छा गई थी, वहीं राष्‍ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो अजीत सिंह ने राजग का दामन थामकर उम्‍मीद की नई किरण जगायी है।

चौधरी अजीत सिंह ने सोमवार को रालोद के राजग में विलय की घोषणा कर दी। अजीत सिंह ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और एनडीए के कार्यवाहक संयोजक शरद यादव की मौजूदगी में एक पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।

अजीत सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर आडवाणी ने कहा कि इससे केंद्र में यूपीए सरकार और उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार से छुटकारा मिलेगा का रास्ता साफ होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार देर रात कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस बारे में फैसला तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और विदेश मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रणव मुखर्जी के बीच हुई एक बैठक में किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+