मध्य प्रदेश के 3 कारोबारियों को भामाशाह सम्मान

भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई भामाशाह पुरस्कार योजना के लिए तीन बडे कारोबारियों का चयन किया गया है। इन सभी ने वर्ष 2007- 08 में सबसे ज्यादा आयकर जमा किया।

राज्य सरकार ने व्यापारियों में कर जमा करने की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए तीन भामाशाह पुरस्कार शुरू किए हैं। इसके चयन के लिए नियम और समिति भी बनाई गई है। इस बार इस समिति ने भामाशाह उद्यमी पुरस्कार के लिए मेसर्स गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (विजयपुर- गुना), भामाशाह टेडर्स पुरस्कार के लिए मेसर्स इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (भोपाल) और भामाशाह व्यवसायी पुरस्कार के लिए मेसर्स पटेल मोटर्स (इंदौर )का चयन किया है। इन्हें पांच-पांच लाख रुपये का व्यक्तिगत पुरस्कार दिया जाएगा।

इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में सर्वाधिक कर देने वाले प्रथम तीन कारोबारियों का भी चयन किया गया है जिन्हें क्रमश: 100,000, 50,000 और 25,000 रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह तीन मार्च को भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+