बिहार में 10वीं की परीक्षा प्रारंभ
परीक्षा में कुल 9,01,500 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं,जबकि पिछले वर्ष इस परीक्षा में 7,35,000 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
बिहार विद्याालय परीक्षा समिति के सचिव अनुप कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त हो इसके लिए सभी केन्द्रों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्रों को पढ़ने एवं समझने के लिये केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरह 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सामूहिक कदाचार की स्थिति में संबंधित परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा रद्द की जा सकती है। परीक्षा समिति द्वारा सभी जिलों में वरीय शिक्षकों और अधिकारियों का 60 दल गठित किया गया है, जिसे परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी का अधिकार दिया गया है।
बिहार विद्याालय परीक्षा समिति के अलावा राज्य भर में सीबीएसई बोर्ड की भी परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। सीबीएसई की परीक्षा के लिए पटना में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications