'पूरी तरह एकजुट है यूरोपीय संघ'

ब्रसेल्स, 2 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में बुलाए गए शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन अभी भी पूरी तरह एकजुट है और इसके सदस्य संरक्षणवाद को नकारते हुए नियमों का पालन करेंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री मिरेक टोपोलानेक ने कहा, "ईयू को नए व पुराने सदस्य देशों और उत्तर को दक्षिण व पूर्व को पश्चिम से अलग करके देखने का विचार हमने खारिज कर दिया है।"

ईयू के 27 सदस्य देशों ने तीन घंटे की वार्ता के बाद एक बयान जारी कर आर्थिक संगठन से निपटने के उपायों को मंजूरी दी।

शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, "आपसी समन्वय और एकजुट होकर काम करना जारी रखकर ही यूरोप आर्थिक संकट का मुकाबला कर सकता है और इससे उबर भी सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+