मलेशिया में फंसे भारतीय मजदूर लौटेंगे वतन

कुआलालुंपुर, 2 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया में एजेंट की धोखाधड़ी की वजह से पिछले दो महीने से हिरासत में रह रहे 43 भारतीय मजदूर, मलेशियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एमटीयूसी) के हस्तक्षेप की वजह से अगले कुछ दिनों में स्वदेश लौटेंगे।

ये मजदूर पिछले दो महीने से मलेशियाई आव्रजन विभाग की हिरासत में थे। मलेशियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एमटीयूसी) के दखल के बाद उन लोगों की रिहाई मुमकिन हो सकी है।

आव्रजन विभाग के महानिदेशक महमूद आदम ने बताया कि सभी मजदूर पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनको रोजगार देने वाली कंपनी ने उनके लिए विमान के टिकट खरीदे हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक आदम ने बताया, "मजदूरों को गुरुवार से शनिवार के भीतर भारत रवाना कर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि आठ अन्य भारतीय मजदूरों ने दावा किया है कि उनकी कंपनी ने उन्हें वेतन नहीं दिया है। इन सभी को हिरासत में नहीं लिया गया था।

गौरतलब है कि इन मजदूरों के वीजा का नवीकरण उनके एजेंट ने नहीं कराया और इस वजह से उनको आखिरी माह का वेतन भी गवांना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+