उत्तर प्रदेश एटीएस ने हथियारों की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश एटीएस प्रमुख बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मध्य प्रदेश के सेंधवा जिले के उमौठी गांव की रहने वाली मोहबाई को एटीएस ने रविवार रात अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बत्तीस बोर सात के पिस्टल जब्त किए गए हैं। जबकि उसका एक साथी दिनेश सिंह इंग्लैंड निर्मित बत्तीस बोर की विदेशी पिस्टल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव के शेरू नाम के एक हथियार तस्कर के लिए काम करती है। रविवार को वह शेरू के माल की डिलिवरी लेकर इंदौर से अलीगढ़ के दिनेश सिंह को देने आई थी। इससे पहले वह अलीगढ़ में दो बार हथियारों की डिलिवरी दे चुकी है।
लाल ने बताया कि मोहबाई से हथियारों की तस्करी करने वाले इस नेटवर्क और इसमें लिप्त लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications