लखनऊ पहुंचने पर लालजी टंडन का जोरदार स्वागत
रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टंडन को फूल मालाओं से लाद दिया। टंडन एक खुली मेटाडोर में सवार होकर रोड शो के लिए निकल पड़े। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी समेत प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेता टंडन के साथ थे।
रेलवे स्टेशन से लेकर विधानसभा मार्ग तक करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग में जगह-जगह पहले से प्रतीक्षारत पार्टी कार्यकर्ताओं ने टंडन की आरती उतारी और उन्हें मालाएं पहनाई।
अपन जोरदार स्वागत को देखकर लालजी टंडन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के प्रेम को देखकर अभिभूत हैं।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी सन् 1991 से लगातार जीतते आए हैं। उनके खराब स्वास्थ्य के कारण इस बार पार्टी ने उनके करीबी कहे जाने वाले लालजी टंडन को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अभिनेता संजय दत्त और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अखिलेश दास से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications