कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव आयोग में भरोसा जताया
चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि पांच चरणों में आयोजित लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई तक आयोजित किए जाएंगे। वोटों की गिनती 16 मई को की जाएगी।
आयोग की घोषणा के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हमें भरोसा है कि 16 मई की मत गणना के बाद देश में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में एक नई सरकार गठित होगी।"
प्रसाद ने चुनाव आयोग में पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि वह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उधर कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा, "हम चुनाव आयोग की इस घोषणा का स्वागत करते हैं और मुझे खुशी है कि उन्होंने यह निर्णय संयुक्त रूप से लिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications