बिहार में पहले चरण में 13 संसदीय क्षेत्रों में होगा मतदान
पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। प्रथम और दूसरे चरण में जहां 13-13 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में मतदान होगा वहीं तीसरे और चौथे चरण में क्रमश:11 और 3 सीटों पर मतदान होगा।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार 16 अप्रैल को प्रथम चरण में गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा तथा जमुई लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
दूसरे चरण में 23 अप्रैल को वाल्मिकीनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, उजियारपुर तथा समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 30 अप्रैल को मतदान होगा जिनमें अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, तथा मुंगेर संसदीय क्षेत्र शामिल रहेंगे।
इसके अतिरिक्त अंतिम एवं चौथे चरण में 7 मई को तीन सीटों पटना साहिब, नालंदा तथा पाटलिपुत्र के लिए मत डाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications