परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के पहले पर्चे को आसान बताया (लीड-1)
यहां एक परीक्षा केंद्र पर कई सारे विद्यार्थी परीक्षा कक्ष से हंसते हुए बाहर निकले और अपने शिक्षकों और माता पिता के साथ लिपट गए।
सी.एस.के.मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा अंजलि ने उत्साहित होकर कहा, "पश्न पत्र हल करने योग्य थे। कठिन कत्तई नहीं था। ज्यादातर आसान प्रश्न थे।"
12वीं की परीक्षा रसायन शास्त्र से शुरू हुई, जबकि 10वीं की परीक्षा प्रारंभिक व्यापार और आईटी से शुरू हुई।
एक अन्य विद्यार्थी अंकुर प्रियदर्शी ने कहा, "मैं प्रश्न पत्र से संतुष्ट हूं। मुझे उम्मीद है कि मार्क भी ठीक से दिए जाएंगे, क्योंकि पश्न पत्र आसान था।"
परीक्षा कक्ष से मुस्कुराते हुए निकले सागर ने कहा, "अब मुझे बाकी पश्न पत्रों की तैयारी करनी है और मैं कामना करता हूं कि अन्य प्रश्न पत्र भी इसी तरह सहज संपन्न हो जाएं।"
इस वर्ष 14.5 लाख विद्यार्थी सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के लिए देश व विदेश में कुल 5,000 केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा 10वीं के 824,438 विद्यार्थी तथा कक्षा 12वीं के 637,578 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं।
सीबीएससी बोर्ड के साथ ही विभिन्न राज्यों की भी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सोमवार को शुरू हुई 10वीं की परीक्षा के लिए राज्य में 1,167 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य भर में परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा में कुल 9,01,500 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन राज्य के किसी भी हिस्से से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा में 3,69,936 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इनके लिए 2,257 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications