परमाणु बम के बारे में अमेरिकी अधिकारी की टिप्पणी निराधार: ईरान (लीड-1)
समाचार एजेंसी इरना ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हसन काश्कवी ने अमेरीकी ज्यांट चीफ्स ऑफ स्टाफ माइकल मुल्लेन की टिप्पणी को निराधार और अनैतिक करार दिया है।
उन्होंने कहा कि ईरान कई बार दोहरा चुका है कि परमाणु बम बनाना उसके रक्षात्मक सिद्धांतों में शामिल नहीं है।
इससे पहले अमेरिका के ज्वायंट चीफ्स ऑफ स्टाफ माइकल मुल्लेन ने रविवार को सीएनएन के कार्यक्रम 'स्टेट ऑफ द यूनियन' में कहा था कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। उनसे पूछा गया था कि क्या ईरान के पास इतनी सामग्री है कि वह परमाणु हथियार बना सके, मुल्लेन ने कहा, "हमें लगता है कि उनके पास यह सामग्री है।"
उन्होंने कहा, "मैं लंबे अर्से से मानता आया हूं कि ईरान के पास परमाणु हथियार है। यह क्षेत्र और विश्व के लिए बहुत ही खराब घटनाक्रम है।"
ईरान इस बात पर जोर देता आया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम का मकसद शांतिपूर्ण है और पश्चिमी देशों के दबाव और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद यूरेनियम संवर्धन जारी रखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications