राकांपा के साथ गठबंधन बचाने का प्रयास करेगी कांग्रेस
राकांपा अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से कांग्रेस को उनकी पार्टी को 24 सीटें देनी होगी। पवार की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय निरुपम ने कहा, "यह उनकी मांग है, हमने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें 21 सीटें दी जाएगी।"
निरुपम ने कहा कि हालांकि सीट बंटवारे को लेकर राकंपा के साथ बातचीत जारी है और अंतिम दौर की बातचीत सोमवार शाम को होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राकंपा के साथ गठबंधन बचाने का हरसंभव प्रयास करेगी।
निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अपने पुराने सहयोगियों को खोना नहीं चाहेगी। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद बारी-बारी से साझा करने की पवार की मांग पर निरुपम ने कहा कि इस संबंध में चर्चा करने का यह उपयुक्त समय नहीं है।
निरुपम ने कहा, "इस संबंध में हम उपयुक्त समय पर चर्चा करेंगे। अभी हमारी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications