प्रणब ने बीडीआर विद्रोह पर हसीना को पत्र लिखा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लिखे अपने पत्र में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ढाका में एक लोकतांत्रिक व स्थिर सरकार का समर्थन किया और संकट की इस घड़ी में हर संभव सहायता व समर्थन का प्रस्ताव दिया।

पिछले दिनों घटी इस त्रासदीपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुखर्जी ने भारत सरकार और भारतीयों की ओर से बांग्लादेश की सेना और मारे गए सैन्य अधिकारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया, "विदेश मंत्री ने कहा है कि इस तरह की बर्बर कार्रवाई के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।"

अपने पत्र में मुखर्जी ने इस बात पर जोर दिया है कि इस समय भारत बांग्लादेश की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

प्रवक्ता के अनुसार मुखर्जी ने लिखा है, "बांग्लादेश का घनिष्ठ और मित्रवत पड़ोसी होने के नाते भारत, बांग्लादेश को एक लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध देश के रूप में देखना चाहता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+