पहले स्वेदेशी विमान का नाम होगा आईएनएस विक्रांत

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। देश के पहले स्वेदशी विमान का नाम आईएनएस विक्रांत होगा और इसे भारतीय नौसेना में वर्ष 2015 तक शामिल कर दिया जाएगा। इसी नाम के ब्रिटेन में बने विमान को वर्ष 1960 में आयात किया था और इसने 1971 के पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।

कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "विमान का नाम आईएनएस विक्रांत इसकी सुनहरी यादों को समेटने के मकसद से रखा गया है। आईएएनएस विक्रांत 36 वर्ष की सेवा के बाद 1997 में नौसेना से अलग हुआ था।"

दरअसल, 40,000 टन वाहक क्षमता वाला पहला स्वदेशी विमान सीएसएल में निर्माणाधीन है। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने 28 फरवरी को इस विमान के निर्माण की आधारशिला रखी थी।

अधिकारी ने बताया, "यह स्वदेशी विमान पहले वाले विमान से कई मामलों में अलग होगा। इस पर सिर्फ भारत की मुहर होगी।"

गौरतलब है कि ब्रिटेन में बने आईएनएस विक्रांत को वर्ष 1961 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इसे वर्ष 1997 में सेना से अलग कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+