गिनी बिसाव के राष्ट्रपति की हत्या की खबर

लिस्बन/नैरोबी, 2 मार्च (आईएएनएस)। गिनी बिसाव के राष्ट्रपति बर्नाडो नीनो वियरा की राजधानी बिसाव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी सोमवार को मिली खबरों में दी गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इससे पहले रविवार को देश के सेनाध्यक्ष बतिस्ता तेग्मे ना वेइ की भी हत्या कर दी गई थी।

लिस्बन में पुर्तगाली एजेंसी लुसा ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी कि पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी बिसाव के सेनाध्यक्ष के हिंसा में के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति के आवास पर हमला किया गया। इस हमले के बाद विएरा का शव देखा गया।

'फ्रैंच रेडियो' के अनुसार विएरा की हत्या वेइ के वफादार समझे जाने वाले कुछ सैन्य कर्मियों ने की। पुर्तगाली दैनिक 'पब्लिको' ने सेना के प्रवक्ता जमोरा इंडटा के हवाले से खबर दी है विएरा की हत्या उन सैनिकों ने की जो उन्हें वेइ की हत्या का जिम्मेदार मानते हैं।

इंडटा ने बताया कि सैनिकों ने बचकर निकलने की कोशिश कर रहे 69 वर्षीय राष्ट्रपति को गोली मार दी। राष्ट्रपति भवन में बड़े पैमाने पर लूटपाट की भी खबर है। प्रेस प्रवक्ता के भी घायल होने की खबर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+