अफगान युद्ध जीता नहीं जा सकता: हार्पर

टोरंटो 2 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अमेरिकी अगुवाई में जारी आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में उसके महत्वपूर्ण सहयोगी कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर का कहना है कि तालिबान के खिलाफ लड़ाई जीती नहीं जा सकती।

सीएनएन को रविवार को दिए साक्षात्कार में हार्पर ने कहा, "हम आतंकवाद को कभी हरा नहीं सकते। जहां तक मैंने अफगान इतिहास को समझा है, वहां हमेशा से किसी ना किसी तरह का आतंकवाद रहा है।"

ओबामा प्रशासन ने जहां अफगानिस्तान में 30,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की बात कही है वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री का कहना है कि अमेरिका को अपने सहयोगी देशों से वहां और सैनिक भेजने को कहने से पहले वहां से हटने की योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी सेना को वहां से हटाने के प्रस्ताव पर तभी पुनर्विचार करेंगे जब अमेरिका से वापसी की रणनीति के बारे जान लेंगे।

कंधार में कनाडा के 2,500 सैनिक हैं और 100 से ज्यादा सैनिक वहां मारे जा चुके हैं। इसकी वजह से कनाडा के ज्यादातर लोग वहां सैनिक भेजे जाने के पक्ष में नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+